रामतीर्थ वार्ड से पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने खास तरीके से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन !
-
By Admin
Published - 05 June 2025 20 views
लखनऊ: आज पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही सीएम योगी के जन्मदिन को लेकर खास आयोजन किए गए। रामतीर्थ वार्ड से पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने खास तरीके से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। उन्होंने वार्ड की गरीब महिलाओं के साथ मिलकर जन्मदिन का जश्न मनाया और उनके बीच खुशियां बांटीं।
इस मौके पर सुबह-सुबह महिलाओं को नाश्ता कराया गया और उन्हें साड़ियां भेंट की गईं। पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसेवा भावना को समर्पित है। करीब 500 महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया और सीएम योगी के लिए लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास और सुरक्षा का जो माहौल बनाया है, वह सराहनीय है। उनका जीवन लंबा और सफल हो, यही सभी की शुभकामना है।
सम्बंधित खबरें
-
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला के शव के ऊपर 100 साल पुराना पेड़ गिर पड़ा. ये घटना उस समय हुई, जब
-
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आज,16 जून को यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित