"इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना, वरना हो सकता है नुकसान!"
-
By
Admin
Published - 12 June 2025 1276 views
Gold: सोना एक बहुमूल्य धातु है, सोना हर किसी को खरीदना और पहनना पसंद होता है. लेकिन हर किसी के लिए सोना पहनना शुभ नहीं होता. सोना एक ऐसी धातु है जिसका संबंध सूर्य से माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसी राशियां हैं जिनके लिए को सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता है. जानते हैं वो कौन-सी राशियां है जिनको सोना पहनने से बचना चाहिए.
तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए. तुला राशि के स्वामी हैं शुक्र ग्रह, और सोना सूर्य ग्रह से संबंध रखता है. शुक्र और सूर्य एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं. इसीलिए इस राशि के लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए. तुला राशि वाले सोने की जगह चांदी के आभूषण पहन सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों को भी सोना नहीं पहनना चाहिए. वृश्चिक मंगल की राशि है. इस राशि के लोग अगर सोना पहनते हैं तो इनको गुस्सा का शिकार होना पड़ सकता है. कोशिश करें और सोने के जगह चांदी या तांबा पहने.
मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वालों को सूर्य का प्रतीक सोना नहीं पहनना चाहिए. मकर राशि के स्वामी हैं शनि देव, सूर्य और शनि का रिश्ता पिता-पुत्र का है. शनि और सूर्य के बीच शत्रुता का भाव है. मकर राशि वालों को सोने की जगह चांदी, काला धागा पहनना चाहिए, यह सोने से ज्यादा लाभकारी हो सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों को भी सोना नहीं पहनना चाहिए. कुंभ राशि भी शनि की राशि है. इस राशि वालों को सोना पहनने से विपरीत प्रभाव मिल सकता है. सोना पहनने से कुंभ राशि वालों को अधिक गुस्सा और रिश्तों में खटास और दूरी आ सकती है. कुंभ राशि वाले भी चांदी और काला धागा पहन सकते हैं.
सम्बंधित खबरें
-
हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और बरेली कीअभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फा
-
‘रागिनी MMS रिटर्न’ और ‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने अपने एक कदम से सभी को हैरान
-
गले में माला, होठों पर लिपस्टिक, माथे पर टीका और बदन पर लाल साड़ी… ये कहानी है एक सनकी रेलवे कर्मचार
-
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है. इस दौरान अपने पूर्वजों और पितरों का श्राद्ध, त
LIVE TV