क्या सस्ता और क्या महंगा? मोदी ने पूरा किया वादा, देशवासियों को मिला दिवाली गिफ्ट, जानिए हर अपडेट
-
By
Admin
Published - 04 September 2025 255 views
जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को आठ साल पुराने जीएसटी रिजीम में कुछ बड़े बदलावों को मंजूरी दी। जीएसटी में अब केवल दो स्लैब 5% और 18% रह गए हैं। 12% और 18% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। रोजमर्रा की कई चीजों पर जीएसटी घटा दिया गया है। छोटी कारों, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। नए रेट 22 सितंबर से लागू होंगे।
ऑटो शेयरों में काफी तेजी
ऑटो स्टॉक्स में आज काफी तेजी दिख रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हीरो मोटो और आयशर मोटर्स में 8% तेजी आई है। जीएसटी काउंसिल ने ऑटो सेक्टर के सभी प्रमुख सेगमेंट्स पर जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी है।
मोटरसाइकिल होंगी सस्ती
Bike Par GST Kitna Hai: जीएसटी काउंसिल ने 350 सीसी क्षमता तक की मोटरसाइकिल पर जीएसटी में कटौती की है। पहले इन पर 28 फीसदी टैक्स लगता था जिसे अब घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।
मोबाइल फोन सस्ते होंगे या महंगे
मोबाइल पर जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस पर 18% जीएसटी को बरकरार रखा गया है। इंडस्ट्री लंबे समय से इस पर जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी करने की मांग कर रही थी लेकिन जीएसटी काउंसिल ने इसे नहीं माना।
साबुन, शैम्पू, आइसक्रीम से लेकर शेविंग क्रीम पर जीएसटी घटा
आइसक्रीम पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। लंबे समय से इंडस्ट्री इसकी डिमांड कर रही थी। इसी तरह हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टॉयलेट बार सोप, टूथ ब्रश और शेविंग क्रीम पर भी जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
. ट्रेड शो के हॉल-7 में 496 वर्ग मीटर में लगाई जा रही है स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी. नए-पुराने बुंदे
-
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह अचानक शहर की सड़कों पर निकल पड़े।
-
राजस्व विभाग से संबंधित नागरिकों की सुविधाओं के काम लेखपाल अब ऑनलाइन कर सकेंगे। राजस्व परिषद के अध्य
LIVE TV