योगी सरकार का फैसला: आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के लिए नई गाइडलाइन
-
By
Admin
Published - 19 September 2025 210 views
राजस्व विभाग से संबंधित नागरिकों की सुविधाओं के काम लेखपाल अब ऑनलाइन कर सकेंगे। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने गुरुवार को सरोजनी नगर तहसील से लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इस डैशबोर्ड के माध्यम से राज्य के 22 हजार लेखपाल जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व वरासत सहित विभिन्न प्रकार के काम ऑनलाइन कर सकेंगे। इससे निर्धारित समय में संबंधित कार्यों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आएगी। साथ ही लोगों को बार-बार तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेखों में अविवादित त्रुटियों को भी सही करने की सुविधा भी डैशबोर्ड के माध्यम से लेखपालों को उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व परिषद अपने अधीन आने वाले प्रत्येक संवर्ग को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
. ट्रेड शो के हॉल-7 में 496 वर्ग मीटर में लगाई जा रही है स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी. नए-पुराने बुंदे
-
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह अचानक शहर की सड़कों पर निकल पड़े।
-
राजस्व विभाग से संबंधित नागरिकों की सुविधाओं के काम लेखपाल अब ऑनलाइन कर सकेंगे। राजस्व परिषद के अध्य
LIVE TV