हिम्मत है तो इधर आओ, गाड़ देंगे...महाराष्ट्र के बीड में सरेआम CM योगी को जान से मारने की धमकी
-
By
Admin
Published - 27 September 2025 99 views
उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी महाराष्ट्र के बीड जिले से आई है. बीड में एक सभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई. स्टेज पर मौजूद लोगों ने ‘I Love Mohammad’ के पोस्टर के साथ योगी को अपशब्द कहते हुए चेतावनी दी कि ‘हिम्मत है तो इधर आओ, गाड़ देंगे उसको.’ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. बीड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही एफआईआर दर्ज करने की बात कही है.
दरअसल, घटना बीड के एक स्थानीय सभागार में हुई, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था. स्टेज पर खड़े एक वक्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘टकला’ कहकर संबोधित किया और उनकी नीतियों पर हमला बोला. एक व्यक्ति ने माइक पर कहा, ‘योगी में अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र आए, हम इधर ही गाड़ देंगे उसको.’ इसके बैकग्राउंड में ‘I Love Mohammad’ के बड़े-बड़े पोस्टर लगे थे.
बताया जा रहा है कि सभा में सैकड़ों लोग मौजूद थे और धमकी देने वाले बयान पर तालियां बजीं. यह घटना योगी की हालिया बयानबाजी से जुड़ी मानी जा रही है, जहां उन्होंने धार्मिक मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया था. इस बीच बीड पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा, ‘हमने मामले को गंभीरता से लिया है. धमकी देने वालों की पहचान हो रही है, और जल्द एफआईआर दर्ज होगी. यह कानून-व्यवस्था का उल्लंघन है.’
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभा के आयोजकों से पूछताछ की जा रही है, और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालों को ट्रैक किया जा रहा है. यह पहली बार नहीं है जब योगी को धमकी मिली हो. हाल ही में मुंबई में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था, जिसने योगी को बाबा सिद्दीकी की तरह मारने की धमकी दी थी.
भाजपा ने क्या बोला?
वहीं, इस पर भाजपा नेता संजय पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान वाली भाषा हमारे देश में अगर इस्तेमाल हुई है तो हमारा कानून इसका जवाब देगा. जो भाषा का इस्तेमाल हुआ है, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वो गलत है, जो बोल रहें है गाड़ देंगे उनको, पहले वो महाराष्ट्र के लोगों से मिलें. हमसे मिले. हम बता देंगे कि कौन किसे गाड़ सकता है.
सम्बंधित खबरें
-
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह अचानक शहर की सड़कों पर निकल पड़े।
-
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज से बिहार के चुनावी दौरे पर हैं. बिहार क
LIVE TV